मऊ। सपा की बैठक शनिवार को नगर के बालनिकेतन मोड़ स्थित पार्टी कार्यालय पर विधानसभा अध्यक्ष रामप्रकाश यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आगामी माह में आयोजित होने वाले बूथ सम्मेलन की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने कहा कि छह अक्तूबर 2018 को बकवल स्थित नगर पालिका कम्युनिटी सभागार में बूथ सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कहा कि सम्मेलन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। वहीं महासचिव कुद्दूस अंसारी ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी का रीढ़ होता है। सभी कार्यकर्ता आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर गांव गांव जाकर जनसंपर्क कर पार्टी को मजबूती देने में जुट जाएं। पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने कहा कि सेक्टरवार और बूथवार पर कार्यकर्ता मीटिंग कर अधिक से अधिक लोगों को इस सम्मेलन में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित करेें। बैठक में अल्ताफ अंसारी, रामप्रकाश यादव, महिला सभा की जिलाध्यक्ष शोभा श्रीवास्तव, राजेंद्र यादव, जहीर सेराज, अखलाख अहमद, रामधनी चौहान, हजारी सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
वलीदपुर: मुहम्मदाबाद गोहना में समाजवादी पार्टी की बैठक शनिवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित हुई। बैठक में आगामी 2019 लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा करने के साथ आगामी माह में आयोजित होने वाले बूथ सम्मेलन को लेकर चर्चा की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष धर्म प्रकाश यादव, रामशब्द यादव, नन्हकू राजभर, अजीत यादव, रविंद्र खरवार, मन्नान अहमद आदि मौजूद रहे।