फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करेंगे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक मंगलवार को नगर के इमिलिया स्थित एक पदाधिकारी के आवास पर हुई। इसमें कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच की तरफ से 29 अगस्त से 31, अगस्त तक कार्य बहिष्कार के निर्णय का नैतिक रूप से समर्थन किया गया। साथ ही 29, 30 अगस्त को काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करने और 31 अगस्त को पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

राकेश सिंह ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा प्रत्येक मंडल में धरने की तिथि निश्चित कर दी गई है। आजमगढ़ मंडल में 22 सितंबर को धरने का कार्यक्रम निर्धारित हुआ है। राजेंद्र सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाल करके प्रदेश के शिक्षकों ,कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित करने का निर्णय ही स्व. बाजपेयी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। जिला मंत्री राघवेंद्र सिंह ने आंदोलन को सफल बनाने के लिए शिक्षकों का आह्वान किया। बैठक में मनोज कुमार सिंह, राजनाथ सिंह, देवेंद्र सिंह, विद्यासागर गुप्त, राजेश सिंह, अनिल राय, योगेंद्र सिंह, कृष्णानंद सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें