फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनमोहक प्रस्तुति देकर छात्रों ने किया मंत्रमुग्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। समाज सेवी संस्था अभिनव भारत फाउंडेशन ट्रस्ट का पांचवां वर्षगांठ ज्ञानोदय बाल विद्यालय में गुरुवार को समारोह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पंचायत अमिला के पंचायत सदस्य रिंकू भइया द्वारा मॉ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलित और माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि समाज सेवा के द्वारा दिल को सुकून मिलता है। यह एक माध्यम है कि हम एक दूसरे की मदद कर सकें। उन्होंने संस्था द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की सराहना करते हुए एक उत्कृष्ट कार्य बताया। समारोह में छात्रों ने अपनी आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर शैलेश पांडेय, बिंदा देवी, रमाशंकर गुप्त, प्रधानाचार्य सुशील कुमार पांडेय, विजय गुप्त, जयराम, आदित्य, रूबीना, ममता सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें