घोसी। शिक्षा क्षेत्र घोसी के प्राथमिक विद्यालय नदवल में बुधवार को से सर्वशिक्षा अभियान के तहत स्कूल चलो अभियान रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से स्कूली छात्रों ने ग्रामीणों से अपने बच्चों को स्कूल भेजने की अपील किया गया।
इससे पहले रैली को भाजपा नेत्री शकुंतला चौहान ने हरीझंडी दिखाकर रवाना किया। रैली गांव के गली नुक्कड़ होते हुए वापिस स्कूल प्रागंण पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान स्कूली छात्रों ने स्लोगन लिखे पोस्टरों से ग्रामीणों को शिक्षा की महत्व का संदेश देते हुए बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर शंकुतला ने कहा कि शिक्षा से ही तरक्की होगी। इसलिए सभी को अपने बच्चों को शिक्षा के लिए स्कूल अनिवार्य रूप से भेजना चाहिए। सरकार प्राथमिक विद्यालयों के विकास और गुणवत्ता सुधार के लिये प्रयासरत है।
इस मौके पर खंडशिक्षा अधिकारी संजीव कुमार, डॉ. रामविलास भारती, संकुल प्रभारी दयाशंकर, शशि प्रकाश राय, दुक्खी प्रसाद, सतेंद्र, सुनील कुमार, दीनानाथ, पूनम राय सहित स्कूली छात्र मौजूद रहे।