फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल करने वाले 10 लेखपाल निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर लेखपाल संघ के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर तीन जुलाई से आंदोलन कर रहे लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष और मंत्री तथा चारों तहसीलों के अध्यक्ष, मंत्री को मंगलवार को निलंबित कर दिया गया। इस प्रकार कुल लेखपालों को निलंबित कर दिया गया है। सदर तहसील के एसडीएम अनूप वर्मा ने बताया कि एस्मा के तहत प्रतिबंधित होने के बावजूद हड़ताल के लिए प्रेरित करने वाले लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष पारसनाथ पासी, मंत्री उदयभान यादव सहित तहसील संघ के एक पदाधिकारी को सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना संवाददाता के अनुसार, स्थानीय तहसील इकाई के लेखपालों द्वारा तहसील परिसर में विभिन्न मांगों को लेकर दिए जा रहे हड़ताल के उकसावे के आरोप में उपजिलाधिकारी सुरेंद्रनाथ मिश्रा ने मंगलवार को लेखपाल संघ के अध्यक्ष शैलेंद्रलाल श्रीवास्तव और मंत्री बाबूराम मौर्य को निलंबित कर दिया। घोसी संवाददाता के अनुसार, उपजिलाधिकारी सीएल सोनकर ने राज्यपाल द्वारा लेखपालों की हड़ताल रोक लगाने के बाद भी सरकारी कार्य से विरत रहने, अधिकारियों के आदेश की अवज्ञा को लेकर तहसील लेखपाल संघ के अध्यक्ष राजेश सिंह और मंत्री बालचंद्र यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। उपजिलाधिकारी ने बताया कि हड़ताल पर रोक के बावजूद हड़ताल पर रहने, अधिकारियों की अवज्ञा को लेकर दोनों के वेतन को अदेय मानकर निलंबित किया गया। इनके विरुद्ध एफआईआर की भी कार्यवाही होगी। मधुबन संवाददाता के अनुसार, मंगलवार को उपजिलाधिकारी निरंकार सिंह ने लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष सुरेंद्र यादव सहित दो लेखपालों को तत्काल प्रभाव से जिलाधिकारी के निर्देश पर निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें