फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ लोगों पर बिजली चोरी का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर। बकाया राशि की वसूली और बिजली चोरी रोकने के उदेश्य से बिजली विभाग की टीम ने बुधवार को मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के छह मुहल्लों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने आठ लोगों पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया। यह उपभोक्ता कनेक्शन काटे जाने के बाद भी दुबारा बिजली का प्रयोग रहे थे। इनके खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। बुधवार को एसडीओ एमके आर्य के नेतृत्व में दो टीमों ने तहसील के सेखवाड़ा, गांधीनगर, और कलेक्टर साहब की बाग स्थित मोहल्लों सहित 6 मोहल्लों में चेकिंग अभियान चलाया गया। टीम ने इस दौरान 50 उपभोक्ताओं के घरों की चेकिंग की। जहां 10 उपभोक्ताओं द्वारा लोड ज्यादा होने के बाद भी कम लोड पर बिजली का प्रयोग करने पर लोड बढ़ाया गया। साथ बकाया बिल होने के चलते कनेक्शन काटे जाने के बाद दुबारा बिजली का प्रयोग करते हुए पाए जाने पर 8 उपभोक्ताओं के विरुद्ध कोतवाली में बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया। इस दौरान अवर अभियंता राजेंद्र यादव, लालचंद यादव, अरुण कुमार पांडे, एस के गुप्ता, लक्ष्मण यादव, आनंद श्रीवास्तव, राजेंद्र प्रसाद, भूषण यादव सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें