फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने के लिए 10 मई से चलेगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
10 तहसील स्थित उपजिलाधिकारी कार्यालय में मंगलवार को व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ नगर के प्रबुद्ध वर्ग की बैठक एसडीएम डा. राजेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में नगर में सड़क के किनारे हो रहे अतिक्रमण और उससे हो रही परेशानियों पर चर्चा की गई। इस दौरान निर्णय लिया गया कि 10 मई से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में व्यापार मंडल के साथ लोगों ने नगर के बस स्टेशन, मधुबन मोड़, मधुबन रोड, मझवारा मोड़ पर सबसे अधिक अतिक्रमण की बात कहते हुए मझवारा मोड़ पर सुबह लगने वाले सब्जी मंडी के साथ मधुबन रोड पर लगने वाले मछली मंडी को अन्यत्र करने की मांग किया। एसडीएम डा. राजेश कुमार ने सबके सुझाव सुनने के बाद कहा कि नगर में बड़ागांव मोड़ से लेकर मझवारा मोड़ तक तथा मधुबन रोड पर करीमुद्दीनपुर तक सड़क के किनारे तक दुकानों के होने, ठेलो के साथ सवारी वाहनों के बेतरतीब खड़ा होने से आये दिन जाम की स्थिति रहती है। साथ ही नगर पंचायत को निर्देश दिया कि वह सब्जी मंडी के साथ मछली बाजार के लिये जगह चिह्नित कर बताये कि उनको वहा जल्द से जल्द शिफ्ट कराया जा सके। साथ ही टैक्सी स्टैंड के समाधान का भी निर्देश दिया। व्यापारमंडल के लोगों से सहयोग मांगते हुए कहा की आप सभी दुकानदारों से कहे कि वे निर्धारित स्थान से आगे दुकान न लगाएं। वहीं अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई 10 मई से शुरू की जाएगी। अतिक्रमण पाए जाने पर अतिक्रमणकारी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में व्यापारमंडल अध्यक्ष राजीव रस्तोगी ने दुकानदारों की समस्या को बताते हुय उनके हितों की रक्षा के साथ समाधान की मांग किया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अब्दुल कयूम ने नगर में होने वाले जाम, सड़क किनारे लगने वाले बाजारों को हटाने में हर तरह के सहयोग के साथ ही छोटे दुकानदारों, ठेलो वालों के हितों की रक्षा की बात कही। बैठक में सीओ अनिल कुमार, कोतवाल डीके श्रीवास्तव, व्यापार मंडल के अभय तिवारी, लालबिहारी गुप्ता, आकिब सिद्दीकी, मुस्ताक, रमेश गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें