मऊ। मधुबन थाने की पुलिस ने क्षेत्र के कमरौली गांव निवासी हथियार तस्कर के आरोपी के 21साल बाद भी कोर्ट में हाजिर नहीं होने से कोर्ट ने कुर्की का आदेश दिया था। उपनिरीक्षक सुरेश सिंह यादव ने कमरौली पहुंच कर आरोपी लाल बहादुर सिंह के घर के सामानों की कुर्की किया। पुलिस के अनुसार1996 में स्थानीय थाने पर आरोपी व्यक्ति के खिलाफ अवैध रूप से हथियार की खरीद फरोख्त का केस दर्ज हुआ था।पुलिस आरोपितकी तलाश में लगी रही लेकिन सफल नहीं हो सकी। कोर्ट के कई बार समन देने के बाद भी आरोपित व्यक्ति कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ।