फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरे विकास कार्यो को समय से पूर्व करे पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बढुआ गोदाम । परदहां ब्लाक परिसर के सभागार में शुक्रवार को बीडीओ छोटेलाल तिवारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में खंड विकास अधिकारी द्वारा ब्लाक में हो रहे विकास कार्यो की समीक्षा करने के साथ पेंडिग पड़े कार्यो और अधुरे अभिलेखो को पुरा करने का निर्देश दिया । साथ ही सभी कर्मचारियों को नई कार्य योजना बनाने का आदेश दिया ।
विज्ञापन

बैठक में भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय के निर्माण कार्यो की समीक्षा करते हुए शौचालय निर्माण कार्यो में हो रही देरी के लिए संबंधित अधिकारीयो से जबाब तलब किया । बैठक में बीडीओ ने आवास, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वयंम सहायता समूह, पेयजल आपूर्ति, जाबकार्ड, गांवो में सफाई सहित सभी कार्यक्रमो पर चर्चा कर सभी कार्यो को समय से पुरा करने का आदेश दिया । बैठक में रामसुरत राम, आलोक दुबे, संजू राम, हृदय नारायण सिंह, अलका सिंह, वीरेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, सदाशिव सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें