मऊ। यूपी बोर्ड परीक्षा में हो रही नकल पर अंकुश लगाने के लिए परीक्षा के सातवें दिन जिला प्रशासन ने 29 परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी। जिला प्रशासन ने यह कार्रवाई परीक्षा केंद्रों की गोपनीय रिपोर्ट मंगाने के बाद किया है।
जिले में बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए 145 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड परीक्षा के पहले दिन से ही कई परीक्षा केंद्रों पर तमाम कवायद के बाद भी बोलकर नकल कराने की लगातार शिकायतें मिल रही थी। गत शुक्रवार को सत्यराम इंटर कालेज गौहरपुर में बोलकर नकल पकड़ी गई थी। इमला बोलकर नकल कराने की सूचना पर जिलाधिकारी ने गोपनीय रिपोर्ट मंगाई थी। गोपनीय रिपोर्ट के आधार जिलाधिकारी ने 29 संदिग्ध परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती किया है। जिलाधिकारी ने स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को खास हिदायत दी है कि अपने सामने प्रश्नपत्र खोलने से लेकर उत्तरपुस्तिकाओं की सीलिंग पैकिंग और सीसीटीवी कैमरे पर हो रही संदिग्ध गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखेंगे। कहा कि स्टेटिक मजिस्ट्रेट हर हाल में गड़बड़ी की सूचना विभाग के कंट्रोल रुम पर तुरंत दें।
स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती वाले परीक्षा केंद्रों में राजपथ सिंह यादव इंटर कालेज जसड़ा, आदर्श तारा बालक बालिका उमा विद्यालय सचुई, श्रीरामकरन इंटर कालेज फतेहपुर रानीपुर, एसजीडी सिंहेल बालिका इंटर कालेज फतेहपुर, मां प्रतापी इंटर कालेज घोड़ाडीह काझा, श्रीकृष्ण इंटर कालेज ताजपुर उस्मानपुर, संत चतुरीदास इंटर कालेज पिजड़ा महराबंधा, तेतरी देवी उमा विद्यालय लुदुही बगली पिजड़ा, किशुनदेई इंटर कालेज एकौना चौबेपुर, कृष्णदेव इंटर कालेज कोइरियापार, राजबली उमा विद्यालय गढ़वा पहसा, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंटर कालेज काझा खुर्द, स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी जनता इंटर कालेज पदमीडांड़, घुरभारी इंटर कालेज समाउउद्दीनपुर, नेशनल इंटर कालेज चिश्तीपट्टी हाफिजपुर, मां इंद्रासनी देवी उमा विद्यालय इसहाकपुर, आरबीसी माडर्न कालेज धौरहरा, बालकृष्ण इंटर कालेज बखरिया धर्मपुर, सुभागी देवी इंटर कालेज मधुबन, शिक्षण संस्थान दुबारी, बाबा सरजू दास उमा विद्यालय मुरारपुर, समता इंटर कालेज मकदूमपुर सिपाह, श्यामलाल कृषक उमा विद्यालय चकलीलारी, चतुरी साह इंटर कालेज मझवारा, संत कबीर इंटर कालेज मखमेलपुर, पार्वती महिला इंटर कालेज दोहरीघाट,जोखन यादव उमाविद्यालय मेजउर चंगेरी, पूर्वांचल इंटर कालेज चंद्रापार, इंटर कालेज बोझी सहित 29 परीक्षा केंद्र शामिल हैं।