वलीदपुर। नगर पंचायत की तरफ से शुक्रवार को विभिन्न वार्डों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत वार्डों में रोड किनारे पड़ी गंदगी को साफ करने के साथ नाले नालियों में कीटनाशक रसायन का छिड़काव किया गया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष शमीमा अली ने लोगों को बताया कि नगर में स्वच्छता को लेकर सभी वार्डों में विशेष सफाई अभियान के तहत साफ सफाई की जा रही है। वहीं लोगों से स्वच्छता को बनाए रखने के लिए घरों से निकलने वाले कूड़ा कचरे को नालियों और सड़क पर डालने के बजाय नजदीक के कूड़ेदान में ही डालने की अपील की। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी विनीत कुमार समेत सभी वार्डों के सदस्य मौजूद रहे।