पहसा। रतनपुरा बाजार में शुक्रवार को ग्रामीण विकास संस्थान हथिनी के तत्वाधान में शुक्रवार को हमारी बेटियां हमारा गौरव योजना के तहत किशोरी स्वास्थ्य पर महवारी स्वच्छता अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अर्शी फातिमा ने मौजूद किशोरियों को स्वच्छता की जानकारी दी, साथ ही बताया कि स्वस्थ्य मुद्दों पर हमेशा सावधानियां बरतनी चाहिए। विशेष तौर पर माहवारी स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना चाहिए । इस दौरान किशोरियों को प्रति दिन स्वच्छ कपड़ों के साथ सेनेटरी नैपकिन आदि का प्रयोग करना चाहिए। कार्यक्रम में कम उम्र में लड़कियों की शादी करने से होने वाले दुष्परिणाम के बारे में भी बताया गया। साथ ही किशोरियों में होने वाली एनिमिया के लक्षण और उसके बचाव की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में वंदना सिंह, आरती वर्मा, सरोज पांडे , मीरा सिंह, फैजान अहमद, सुनीता ओझा, आमिर सिद्दिकी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।