फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजना अध्यक्ष, अजय महामंत्री निर्वाचित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। तहसील मुख्यालय स्थित संत गणिनाथ राजकीय पीजी कालेज में बुधवार को संपन्न हुए छात्र संघ चुनाव में रंजना कुमारी अध्यक्ष चुनी गई। उपाध्यक्ष पद पर आनंद विश्वकर्मा, महामंत्री पद पर अजय कुमार यादव निर्वाचित हुए। मतगणना के तुरंत बाद कालेज के प्राचार्य ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

छात्र संघ पदाधिकारियों के समर्थकों ने जुलूस निकालकर खूब अबीर गुलाब उड़ाया। संत गणिनाथ पीजी कालेज में छात्र संघ चुनाव सकुशल संपन्न हो गया। अध्यक्ष पद पर एमएससी मैथ की फाइनल ईयर की छात्रा रंजना कुमारी ने इतिहास रचते हुए प्रतिद्वंद्वी अमरेश यादव को 62 मतों से पराजित किया। साथ ही कालेज के 38 सालों के इतिहास में पहली महिला अध्यक्ष होने का गौरव हासिल किया। रंजना को 558 मत और अमरेश को 496 मत मिले। अध्यक्ष पद के अन्य प्रत्याशियो में सनोज चौहान को 223 और सत्यप्रकाश को मात्र 55 मत ही मिल सका। उपाध्यक्ष पद पर मुकाबला काफी रोचक रहा। आमने सामने की टक्कर में बीएससी अंतिम वर्ष के छात्र आनंद विश्वकर्मा ने कड़े मुकाबला में भोला प्रसाद को मात्र सात मतों से पराजित किया। आनंद को 657 और भोला को 650 मत मिला। महामंत्री पद के लिए भी आमने सामने की टक्कर में बीए द्वितीय वर्ष के छात्र अजय यादव ने एकतरफा जीत हासिल किया । अजय ने 1017 मत प्राप्त कर अपने एक मात्र प्रतिद्वंदी हिमांशु राय को 725 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया। हिमांशु को 292 मत मिला। बता दें कि पुस्तकालय मंत्री के साथ ही कला और विज्ञान संकाय प्रतिनिधि के लिए क्रमश: जया सिंह, राधा गुप्ता और मुहम्मद हैदर पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे। मतगणना के बाद विजयी छात्र संघ पदाधिकारियों को प्राचार्य डॉ. सतीश चंद कुमार ने पद व गोपनीयता की दिलाया। घोषणा के बाद समर्थकों ने विजयी पदाधिकारियों को फूल माला से लाद दिया और डीजे आदि पर नाचकर खूब धमाल मचाया। चुनाव के दौरान पुलिस फ़ोर्स की काफी चुस्त दुरुस्त व्यवस्था रही। अपर पुलिस अधीक्षक शिवाजी शुक्ला, सीओ अनिल कुमार के अलावा रानीपुर, चिरैयाकोट थाना की पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें