मऊ। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के जनपदीय कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सांसद हरि नारायण राजभर को सौंपा। कार्यकर्ताओं ने सांसद से अपनी बात मुख्यमंत्री तक पहुंचाने की अपील की। धरनारत कार्यकर्ताओं को आश्वासन देते हुए सांसद ने कहा कि मैं आप लोगों की बात संसद में उठाऊंगा। जल्द ही आप लोगों की समस्या का समाधान हो इसके लिए जो भी संभव होगा मैं करूंगा।
सांसद को सौंपे हुए ज्ञापन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार को चुनाव के दौरान घोषण पत्र में आंगनबाड़ी व मिनी आंगनबाड़ी को 15 हजार एवं सहायिका को 10 हजार मानदेय देने, आंगनबाड़ी संघ को ट्रेड यूनियन एक्ट में मान्यता देने, पूर्व में मुख्य सचिव के साथ हुए वार्ता के समझौते का पालन कराने, 15 दिन का मानदेय सहित चिकित्सा अवकाश और इलाज के लिए धनराशि अवमुक्त कराए जाने समेत कुल 13 सूत्री ज्ञापन सौंपा। मांगे न माने जाने पर 11 दिसंबर से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की चेतावनी भी दिया। संगठन की प्रांतीय उपाध्यक्ष किताबुनिशां, सिंधु देवी, शैल कुमारी सिंह, ज्ञानती देवी, इशरत जहां, आशा राम, उर्मिला भारती, आशा यादव, प्रेम बालिका यादव, उर्मिला यादव, सुमन देवी, मंशा देवी, विमला, अर्चना सिंह, राधिका, मंशा यादव, अनुराधा आदि रहीं।