फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र छात्राओं को दिलाई यातायात नियमों के पालन की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर स्थित फातिमा स्कूल के प्रांगण में सोमवार को यातायात नियमों के पालन के लिए छात्र छात्राओं को शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर संभागीय परिवहन अधिकारी कहकशां खातून ने बच्चों को सड़क सुरक्षा से सम्बंधित नियमों से अवगत कराते हुए कहा कि यातायात निमयों को परिवारजनों तथा शुभचिंतकों को भी अवगत कराएं। कहा कि तेज गति से, स्टंट करते हुए, मोबाइल पर बात करते हुए, बिना हेलमेट के, बिना वैध लाइसेंस के गाड़ी न चलाएं। पैदल तथा साइकल से चल रहे यात्रियों, बुजुर्गो तथा बच्चों को सम्मान देते हुए उनकी सहायता करें। प्रधानाचार्या सिस्टर सिंथिया पषान ने संभागीय परिवहन अधिकारी कहकशां खातून का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जीवन में अनुशाशन का बड़ा महत्व है। नियम हमारी सुरक्षा के लिए बनाए जाते हैं। ऐसे में उनका पालन करना हमारी स्वयं की जिम्मेदारी है। सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा अन्य को भी अवगत कराने के लिए छात्रों का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें