फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन दुर्घटना में बाइक सवार युवक और महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बढुआ गोदाम (मऊ)। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के कम्हरिया के पास सोमवार की शाम को रोड पार करते समय बाइक सवार युवक एक महिला केे धक्क मारने के बाद खुद भी बेकाबू बाइक से गिर पड़ा। इस घटना में बाइक सवार युवक और महिला दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में महिला में की हालत गंभीर बताई गई हैं । घायल महिला रोमिशा (50 )सरायलखंसी थाना क्षेत्र के कम्हरिया अलीनगर मोहल्ले के शौकत अली की पत्नी हैं । शाम को बाजार से सब्जी लेकर घर वापस लौट रही थी कि सड़क पार करते समय सामने से तेज गति आ रहे बाइक सवार युवक ने धक्का मार दिया । इस घटना में रोमिशा के साथ ही बाइक सवार शादान (18) गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं । महिला की हालत गंभीर होते देख डाक्टरो ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें