फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुर को फंसाने के चक्कर में खुद पहुंच गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। पत्नी से खटपट होने के बाद ससुराल पक्ष को फंसाने की जुगत में युवक ने दीपावली के दिन फोनकर पुलिस अधीक्षक मऊ को दंगा होने की फर्जी सूचना देने वाले युवक को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। साथ ही कोतवाली प्रभारी सुरेश मिश्रा की तरफ से दर्ज कराई गई रिपोर्ट की धारा में उसका चालान कर जेल भेजने के लिए कोर्ट रवाना किया गया।
विज्ञापन

गिरफ्तार युवक दिनेश कुमार मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के खडगिलिया गांव का निवास है। उसकी शादी शहर कोतवाली क्षेत्र के पठानटोला निवासी सूबेदार की पुत्री सोना से हुई थी। विवाह के कुछ दिन बाद उसका पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान बात बढ़ने पर पत्नी मायके रहने लगी। ससुराल पक्ष के लोगों ने दिनेश को गलत माना। इस घटना के बाद से दिनेश अपने ससुराल वालों से रंजिश रखने लगा। साथ ही फंसाने का जुगत लगाने लगा। इसक्रम में बीते दिनों युवक ने अपने ससुर की मोबाइल से सिम चुरा लिया। साथ ही दीपावली के दिन चुराए गए सिम से पुलिस अधीक्षक मऊ लालित कुमार सिंह से उनकी मोबाइल पर फोन मिलाकर दंगा देने की सूचना दिया। दिनेश ने एसपी को बताया कि पठानटोला स्थित मस्जिद पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया है। इससे दंगा होने की प्रबल संभावना है। सूचना के आधार पर एसपी ने मौके पर फोर्स भेजा, लेकिन सूचना झूठी मिली। दूसरी तरफ एसपी को फोन करने के बाद युवक सिम को तोड़कर फेंक दिया। लिहाजा एसपी के आदेश पर कोतवाली प्रभारी सुरेश मिश्र शहर कोतवाली में अज्ञात के विरूद्घ रिपोर्ट दर्ज कराई। सर्विलांस के जरिए पुलिस जब मामले की तह में गई तो पता चला कि फोन सूबेदार नहीं बल्कि उसके दामाद दिनेश ने उनको फंसाने के लिए किया था। इस दौरान शहर कोतवाली पुलिस आरोपी युवक दिनेश को शनिवार की दोपहर में उसके घर से गिरफ्तार की। पुलिस ने युवक का धोखाधड़ी, फर्जी सूचना देने तथा दूसरे को फंसाने कारित अपराध करने की धारा में चालान किया। सीओ नगर राजकुमार ने बताया कि जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया, साथ ही उसे जेल रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें