फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग को गड्डा मुक्त नहीं किया गया तो आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। राष्ट्रीय राजमार्ग गोरखपुर-वाराणसी के मऊ जनपद की मुख्य सड़क की हालत खस्ता होने को लेकर अब लोगों का आक्रोश पनप रहा है। इस मार्ग पर दोहरीघाट से लेकर बढ़ुआ गोदाम तक अनगिनत गड्ढे हैं जब कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का काफी पहले ही निर्देश दे चुके हैं। इसके बाद भी इस सड़क पर कोई कार्य होने पर किसान नेता ने आंदोलन की चेतावनी दी है। उनकी चेतावनी के बाद कुछ स्थानों पर विभाग खानापूर्ति करने में जुटा है लेकिन उनका कहना है कि जब तक सड़क को गड्ढा मुक्त नहीं किया जाएगा वह चुप नहीं बैठेंगे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग गोरखपुर-वाराणसी पर कई वर्षोँ से अनगिनत गड्ढे हैं। दोहरीघाट, घोसी, कोपागंज, बढ़ुआ गोदाम में तो सड़क की हालत इस कदर दयनीय है कि लोगों को आने-जाने में काफी संकट का सामना करना पड़ता है। किसान नेता देवप्रकाश राय का कहना है कि इस मार्ग को गड्ढामुक्त करने का निर्देश खुद प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने दिया था लेकिन इसके बाद भी संबंधित विभाग के अधिकारियों के कानों पर जूं नहीं रेंगी। इसे लेकर उन्होंने गत दिनों जिलाधिकारी को पत्र लिखा था। उन्होंने इसके लिए संबंधित विभाग के उच्चाधिकारी गोरखपुर को पत्र भी लिखा था। किसान नेता देवप्रकाश राय का कहना है कि कुछ स्थानों पर कार्य तो शुरू किया गया है लेकिन जिन स्थानों पर सड़क ज्यादा खराब है वहां उसे दुरुस्त करने के लिए महज औपचारिकता निभाई जा रही है। उन्होंने विभाग को चेताया कि अगर जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग दोहरीघाट से लेकर बढुुुुआ गोदाम तक सड़क की मरम्मत कर उसे दुरुस्त नहीं किया गया तो वह किसानों के साथ कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें