फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: संपूर्ण समाधान दिवस में आए 215 मामले, 18 का समाधान

विज्ञापन
घोसी तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में जनता की समस्या को सुनते जिला​​धिकारी प्रवीण मिश्र और एसप
विज्ञापन
जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील के सभागार में हुआ। जनसुनवाई के दौरान कुल 50 प्रार्थना पत्र आए। मौके पर पांच शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया जा सका।
विज्ञापन

तीन शिकायतों के निस्तारण के लिए मौके पर टीम भेजी गई। इसी क्रम में तीन अन्य तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर कुल 215 मामले आए। मौके पर 18 मामलों का ही निस्तारण हो सका।
शेष मामलों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को अग्रसारित कर दिया। घोसी तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस मेें मिली कुल शिकायतों में से राजस्व विभाग की 28, पुलिस विभाग की 11 एवं शेष अन्य विभागों सहित 50 मामले आए।
विज्ञापन

मौके पर पांच शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया जा सका। जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण ढंग से निस्तारण करने को कहा।
विशेष कर राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतों के निस्तारण के लिए उन्होंने राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त संयुक्त टीम को मौके पर भेज कर शिकायत को निस्तारित करने का निर्देश दिया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक इलामारन जी, उप जिलाधिकारी सदर, तहसीलदार सहित समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। इसी क्रम में सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 42 प्रार्थना पत्र आए। मौके पर तीन मामलों का ही निस्तारण हो सका। शेष मामलों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को अग्रसारित किया।
मधुबन: तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 47 फरियादी अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। जहां मौके पर तत्काल छह शिकायतों का निस्तारण किया गया। एक शिकायत का निस्तारण करने के लिए एसडीएम राजेश अग्रवाल ने टीम गठित कर मौक़े पर भेजा।
इस अवसर पर सीओ अभय कुमार सिंह, एसडीओ सतीश चौहान, पूर्ति निरीक्षक विनोद कुमार, पूर्ति लिपिक सत्य प्रकाश आदि उपस्थित थे। मुहम्मदाबादगोहना : स्थानीय तहसील के सभागार में मुख्य राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें कुल 76 शिकायती पत्र आए। मौके पर चार मामलों का निस्तारण हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें