फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सम्मानित किए गए 210 मेधावी, हौसलों को मिली उड़ान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला के भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में 210 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने छात्रों को मेहनत और लक्ष्य निर्धारण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। नगर के रोडवेज स्थित आशीर्वाद मैरिज हॉल एवं होटल में अमर उजाला की ओर से भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर सीबीएसई, यूपी बोर्ड, आईसीएससीई के 10वीं और 12वीं में उच्च अंक हासिल करने वाले आठ स्कूलों के 210 मेधावियों को सम्मानित किया गया। मेडल और प्रशस्तिपत्र हासिल कर मेधावियों के साथ वहां मौजूद उनके अभिभावक और शिक्षक भी उत्साहित दिखे।
कार्यक्रम की शुरुआत सैनिक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ताजोपुर की छात्राओं की गणेश वंदना से हुई। इसी कॉलेज की छात्राओं ने नृत्य वाहवाही लूटी।
अमर उजाला के भविष्य ज्योति समारोह का शुभारंभ एएसपी महेश सिंह अत्री, सीओ सिटी अंजनी पांडेय, जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद, ईओ दिनेश कुमार, जिला सूचना अधिकारी धनपाल सिंह, जिला समन्वयक सीपी श्रीवास्तव, मुख्य प्रायोजक शिवा ज्वैलर्स के प्रोपराइटर निखिल वर्मा, प्रसाद वाटिका के प्रोपराइटर सुमित ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस मौके पर एएसपी महेश अत्री ने कहा कि शिक्षा ही देश की प्रगति का आधार है। मेधावियों ने जो सफलता हासिल किया है यही सफलता आगे भी बनाए रखनेे के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत है।
उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए बधाई दी। अमर उजाला की ओर से न केवल मेधावियों को सम्मानित किया है, बल्कि दूसरे बच्चों को भी ऐसे ही परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए प्रेरणा दी जा रही है। इस पहल के लिए मैं अमर उजाला को धन्यवाद देता हूं।
सीओ सिटी अंजनी पांडेय ने कहा कि कड़ी मेहनत से असंभव संभव बन जाता है। कहा कि सामान्य परिवार से होने के बाद भी कड़ी मेहनत के बल पर ही स्पेस के लिए वायु सेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को चुना गया।
जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद ने कहा कि 10 व 12वीं जीवन की पहली सीढ़ी है। हमारे अंक अच्छे आ गए है। यह शुरुआत है। शुरुआत को ही अंतिम पायदान तक ले जाना है। जीवन में आगे बढ़ने के लिए लक्ष्य को तय कर उसे पाने के लिए जुट जाना है।
अतिथियों ने सनबीम स्कूल मऊ, चंद्रा पब्लिक स्कूल मऊ, अमृत पब्लिक स्कूल मऊ, सनबीम सीनियर सेकेंडरी स्कूल मुहम्मदाबाद गोहना, किंग्स इडेन इंटरनेशनल स्कूल मुहम्मदाबाद गोहना, सेक्रेड हर्ट स्कूल मुहम्मदाबाद गोहना, पीकेएस पब्लिक स्कूल चिरैयाकोट, अमृत मेमोरियल हायर सेकेंड्री स्कूल मुहम्मदाबाद गोहना के मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। संचालन दुर्गेश तिवारी ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें