फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 2037 का हुआ इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन रविवार को चार नगरीय स्वास्थ्य केंद्र सहित जिले के 40 प्राथमिक स्वास्थ्य केंदों पर किया गया। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में परिवार नियोजन के अस्थायी साधनों की उपलब्धता के स्वास्थ्य से जुड़ी जांच पर जोर दिया गया। स्वास्थ्य केद्रों पर स्वास्थ्य की मुफ्त जांच और नि:शुल्क दवा का वितरण किया गया। इस दौरान 2037 लोगों का इलाज किया गया। मेले में 920 महिलाएं, 887 पुरुष, 230 बच्चों को स्वास्थ्य लाभ मिला। साथ ही 21 मरीजों को उच्च स्वास्थ्य इकाइयों के लिए रेफर किया गया। इस अवसर पर 54 आयुष्मान के कार्ड बनाए गए। सीएमओ डॉ. श्याम नारायन दूबे ने बताया कि 36 ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों व चार शहरी केंद्रों पर कोविड-19 के प्रोटोकाल के साथ प्रत्येक रविवार को सुबह 10 बजे से अपराह्न चार बजे तक मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में आने वाले मरीजों में सबसे ज्यादा संख्या मौसमी बीमारी से ग्रसित लोगों की रही। साथ ही मरीजों को निशुल्क दवाएं देने के साथ मलेरिया, डेंगू, फाइलेरिया और कुष्ठ की स्क्रीनिंग, बीपी, शुगर, मुख, स्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग, तंबाकू और मद्यपान छोड़ने के लिए परामर्श दिया गया।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें