शहर कोतवाली क्षेत्र के बलिया मोड़ के पास बुधवार की दोपहर कार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के महुआ मुरारपुर गांव निवासी रविंद्र 32 पुत्र बिहारी यादव अपने ननिहाल घोसी कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर मिर्जापुर मोहल्ले निवासी अपने मामा सुखराम यादव के यहां रहकर ट्रक चलवाने का काम करता था। बुधवार को रविंद्र मऊ आया था और ट्रक की किश्त जमा कर वापस घोसी जा रहा था। इसी बीच बलिया मोड़ के पास सामने से आ रही अनियंत्रित कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रविंद्र चार भाईयों में तीसरे नंबर पर था। परिवार के सदस्यों ने बताया कि दो महीने पहले रविंद्र का दो लड़कियों के बाद एक लड़का पैदा हुआ है। मौत की खबर घर पहुंची तो परिवार के लोग बिलख पड़े।