फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसा छात्रों ने निकालीन मतदाता जागरुकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के मदरसा छात्रों ने सोमवार को मतदाता जागरुकता रैली निकाली। मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली खीरी बाग स्थित मदरसा तालीम उद्दीन से बुलाकीपुरा मदरसा मदनी दारुल कुरान हाजी मोहम्मद साले रोड रघुनाथपुरा मासूम तकिया प्रेमा राय होते हुए खीरीबाग बाग में रैली का समापन हुआ।
विज्ञापन

रैली में मदरसा तालीमुद्दीन, मदरसा दारुल उलूम, मदरसा बहरुल उलूम, मदरसा दारुल हदीस के छात्रों ने भाग लिया। जिसमें नदी मजहर, नफीस अख्तर, मुनव्वर अली, मौलाना अशफाक अहमद, फिरोज अहमद, अजीमुल्लाह, मौलाना अशरफ, मोहम्मद अरशद, जावेद अख्तर ने सक्रिय योगदान देते हुए छात्रों के साथ रैली का संचालन किया। मतदाता जागरूकता गोष्टी मदरसा तालीम उद्दीन के प्रांगण में आयोजित किया गया।
इस मौके पर जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने मतदाताओं को शत प्रतिशत वोट करने का आह्वान करते हुए कहा कि अधिकतम मतदान की आवश्यकता इसलिए है कि देश की सर्वोच्च पंचायत के प्रतिनिधि के माध्यम से केंद्र सरकार की नीतियों में प्रभावी भूमिका रहे। प्रबंधक तालीमुद्दीन अनवारुल हक नेशनल के प्रतिनिधि स्वरूप असद नोमानी ने अतिथियों अध्यापकों स्थानीय लोगों एवं छात्रों को धन्यवाद दिया। मुख्य विकास अधिकारी ने अभिभावकों को अधिकतम मतदान करने के लिए प्रेरित किया।ग्रामीण लोगों से अधिक शहरी लोगों को भागीदारी सुनिश्चित करना चाहिए। महिला शिक्षा तभी सार्थक होगी जब सरकार की नीति निर्धारण में अपना किसी न किसी रूप में योगदान देंगी। इस अवसर पर मौलाना अब्दुल, अलीम नदवी, मुफ्ती अनवर अली, मौलाना अजीजुररहमान, प्रधानाचार्य मोहम्मद मजहर, मौलाना शाह नवाज, फिरोज अहमद, अफजल राज, अब्दुल हमीद फैजी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें