फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी बूथों पर बहाल करें बुनियादी सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। लोकसभा चुनाव संपन्न करने के लिए मंडलायुक्त जगत राज ने जिलाधिकारी और अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। कहा कि अधिकारी दौरा कर सभी बूथों को देखें ओर उसके बाद वहां बुनियादी सेवाओं को बहाल करने के लिए उचित कदम उठाएं। साथ ही तैयारियों के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी देते हुए उसे तयशुदा समय पर पूरा कराएं। आयुक्त ने सभी एसडीएम को निर्देश दिया कि तहसीलों में जितने भी द्विव्यांगजन मतदाता हैं उनको विशेष रूप से मतदान के लिए प्रेरित करें। बूथों पर व्हीलचेयर तथा दृष्टिबाधित मतदाता के लिए लूईब्रेल तथा लोकोमोटर एवं एंबुलेन्स उपलब्ध कराया जाए। बूथों पर बिजली, रैंप, पानी, शेड, शौचालय, फर्नीचर एवं मतदाताओं के रूकने तथा धूप से बचाव की व्यवस्था की जाए। बूथों पर जाने के मार्ग को तत्काल ठीक कराने का निर्देश दिया। जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया कि प्राथमिक विद्यालय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय तथा इंटर कालेजों एवं डिग्री कालेजों में छात्र छात्राओं के साथ ही ग्रामीणों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए स्लोगन, नुक्कड़-नाटक सम्मेलन आदि कराया जाए। जिससे अधिक से अधिक लोग अपने मतों का प्रयोग करें। आयुक्त ने निर्देश दिया कि अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाए। आयुक्त ने सभी अधिकारियों से कहा कि ऐसे व्यक्तियों पर भी निगाह रखी जाए जो राजनैतिक दल तथा समूह मतदाताओं को किसी भी प्रकार का प्रलोभन या किसी राजनैतिक दल के पक्ष में वोट देने का दबाव बना रहा हो। आयुक्त ने एमसीएमसी द्वारा बनाई गई कमेटी द्वारा डेली चैनलों पर नजर रखें कि किसी राजनैतिक दल द्वारा किसी के विरोध में गलत खबर या विज्ञापन प्रकाशित न करवाए जिससे विरोधी दल विवाद खड़ा कर दे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी, जिला विकास अधिकारी सहित जिलास्तरीय अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें