मऊ। जिलास्तरीय उद्योगबंधु की बैठक जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई। इसमें औद्योगिक क्षेत्र ताजोपुर को नगरपलिका में सम्मिलित करने के संबंध में हुई चर्चा के बाद जिलाधिकारी ने इसका निस्तारण करने का निर्देश दिया। औद्योगिक क्षेत्र ताजोपुर एवं औद्योगिक आस्थान सहादतपुरा में पुलिस गश्त के संबंध में चर्चा करते हुए बताया गया कि दीपावली के पश्चात औद्योगिक क्षेत्र ताजोपुर में पुलिसकर्मियों की पीकेट में तैनाती कर दी जाएगी। अभी तक पुलिस पीकेट मे पुलिसकर्मियों की तैनाती नहीं की गई है जिसपर जिलाधिकारी द्वारा पुलिस गश्त की तैनाती करने के निर्देश दिया। औद्योगिक क्षेत्र ताजोपुर में रोडलाइटों की समस्या के संबंध में अवगत कराया गया कि रोड लाइटें 80 प्रतिशत जलती नहीं हैं। जिससे रोड पर अंधेरा बना रहता है। जिसपर जिलाधिकारी द्वारा रोड लाइट की समस्या का जल्द से जल्द निस्तारण करने का सख्त निर्देश दिया। इसीक्रम मे औद्योगिक क्षेत्र में फायर हाइड्रेंट की व्यवस्था के निर्माण के के संबंध में, औद्योगिक आस्थान सहादतपुरा मऊ की सड़क मरम्मत के सम्बन्ध में चर्चा, औद्यौगिक इकाईयों की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था, विभागीय योजनाओं की समीक्षा, औद्योगिक क्षेत्र ताजोपुर में रोड लाइटों की समस्या के संबंध में, औद्योगिक क्षेत्र ताजोपुर में स्थित प्रमोद जरी इंडस्ट्रीज के प्रदूषण विषयक, एनएच की मरम्मत के संबंध में, कस्तूरबा गांधी आवसीय बालिका विद्यालयों में आधारभूत संरचना के संबंध में, वेल एन गुड यार्न औद्योगिक आस्थान सहादतपुरा के विद्युत बिल के संबंध में चर्चा की गई। इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी, उद्योग जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, सहित संबंधित उद्यमी एवं कर्मचारी उपस्थि रहे।