मऊ। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रा) योजना के अंतर्गत बन रहे शौचालय एवं फोटो अपलोडिंग की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी कोे सख्त निर्देश दिया कि जितने भी शौचालयों का निर्माण एवं फोटो अपलोडिंग नहीं हुआ है उसको जल्द से जल्द पूर्ण करा लें। विकास खंड घोसी में शौचालयों के फोटो अपलोडिंग कार्य में काफी लापरवाही मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। खंड विकास अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी को अपूर्ण शौचालयों का निर्माण पूर्ण कराने तथा फोटो अपलोडिंग की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण कराने के सख्त निर्देश दिया। इसमे किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्यवाही तथा मुकदमा दर्ज करा दिया जाएगा। जनपद में जितने भी स्वच्छ भारत मिशन (ग्रा) योजना के अंतर्गत जितने भी अपूर्ण कार्य है उसको एक हफ्ते के अंदर पूर्ण कर लिया जाए। स्वच्छ भारत मिशन(ग्रा) के अंतर्गत विकास खंडवार छूटे हुए परिवारों के सबसे खराब 10 ग्राम पंचायतों के सचिवों के साथ समीक्षा बैठक में शून्य प्रगति वाले सचिवों बृजेश राय, श्रीरामचंदर यादव, अरूण कुमार, सविता के खिलाफ नोटिस जारी किया। मुख्य विकास अधिकारी ने स्वच्छ भारत मिशन(ग्रा) के अंतर्गत विकास खंडवार छूटे हुए परिवारों के सबसे खराब 10 ग्राम पंचायतों के सचिवों से ग्रामवार समीक्षा किया।जिसमें ग्राम पंचायत शाहपुर के विरूद्व उप्र पंचायतराज अधिनियम के तहत 95(1) को नोटिस जारी करने तथा अनुपस्थित सचिव अद्याशंकर मिश्रा का एक दिन का वेतन वाधित करने के निर्देश दिया। मुख्य विकास अधिकारी नेसमस्त सचिवों को निर्देशित किया गया कि आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2019 मद्देनजर समस्त बूथो पर स्वच्छ पेयजल, शौचालय, रैंप व अन्य मूलभूत व्यवस्था करते हुए कार्यपूर्ण करने का प्रमाण पत्र जिला पंचायतराज अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराएं। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी विजय शंकर राय, जिला पंचायत राज अधिकारी एसपी सिंहसहित जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।