फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिले रेस में सेंट जेवियर्स तो कबड्डी में लिटिल फ्लावर ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मऊ। नगर के बलिया मोड़ स्थित जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को सेंट जेवियर्स स्कूल के तत्वावधान में कोंपिक इंटर स्कूल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के 10 सीबीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद हरिनारायन राजभर और विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष तैयब पालकी ने मशाल जलाकर किया। इसके बाद दोनों अतिथियों ने मार्च पास्ट की सलामी ली।
विज्ञापन

इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे वालीबाल, कबड्डी, रेस, रिले रेस आदि का आयोजन हुआ। जिसमें वालीबाल छात्रों में हैवेंन गार्डन मुहम्मदाबाद प्रथम, सेंट जेविसर्य मऊ द्वितीय, वालीबाल छात्रा में किड्स किंगडम स्कूल मऊ प्रथम, लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल मऊ द्वितीय, कबड्डी प्रतियोगिता छात्रा में लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल मऊ प्रथम, सेंट जेवियर्स स्कूल मऊ द्वितीय, रेस 200 मीटर छात्र में सेंट जेवियर्स स्कूल मऊ प्रथम और द्वितीय और रिले रेस प्रतियोगिता में सेंट जेवियर्स स्कूल मऊ प्रथम, लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल मऊ द्वितीय स्थान प्राप्त किए। प्रतियोगिता को संबोधित करते हुए सांसद हरिनारायन राजभर ने कहा कि खेल से अनुशासन के साथ साथ शारीरिक विकास भी होता है। ऐसे मेें स्कूलों में लगातार ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष तैयब पालकी ने खिलाड़ियों के उज्वल भविष्य की कामना किया। कार्यक्रम के अंत में सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रबंधक इस दौरान मुख्य रुप से गौतम जायसवाल ने सभी का स्वागत और अभिनंदन किया। वहीं सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रधानाचार्य एम मधुकर ने सभी का आभार प्रकट किया। इस मौके पर मुख्य रुप से मुरलीधर यादव, रामकृष्ण, राघवेन्द्र राय शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें