फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को महिलाओं का सम्मान करने की दी सीख

Wed, 09 Jan 2019 11:14 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के ताजोपुर स्थित फातिमा स्कूल में बुधवार को अमर उजाला की तरफ से अपराजिता सजगता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित छात्रों को फातिमा स्कूल की प्रिंसिपल सिंथिया पाषाण ने छात्राओं को अपराजिता बनने के टिप्स दिए। साथ ही छात्रों को महिलाओं का सम्मान करने को कहा। कार्यक्रम में विद्यालय के 492 छात्र छात्राओं ने संकल्प पत्र भरा। साथ ही शपथ पत्र भरकर अन्य महिलाओं को जागरूक करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


अपराजिता सजगता कार्यक्रम की अध्यक्ष सिंथिया पाषाण ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं को अपराजिता बनने के लिए अमर उजाला की यह पहल सराहनीय है। यह महिलाओं के विकास को बढ़ावा देने के लिए अच्छा संकेत है। उन्होंने कहा कि अपराजिता बनने के लिए महिलाओं को आत्मसात करने की जरूरत है, ताकि सुरक्षित रहकर वो जीवन भर तरक्की करें।

महिलाओं के लिए हर समय नई चुनौती रहती है, ऐसे में महिलाएं सजग रहकर अपने हर लक्ष्य को हासिल कर सकती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपराजिता बनने के लिए स्वंय आगे आने की जरूरत है। आज हमारे देश में महिलाएं विदेश मंत्री से लेकर रक्षा मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर है। जो महिला सशक्तीकरण का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि आज हर क्षेत्र में महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। महिलाओं के अंदर से डर को निकालने में अमर उजाला अपराजिता सजगता अभियान एक अहम भूमिका निभा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें