मऊ। स्वच्छता सहयोग संगठन उत्तर प्रदेश राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन द्वारा घोसी तहसील के विभिन्न स्कूलों में गुरुवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान स्कूलों में स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए स्कूलों में छात्रों की कोर कमेटी का गठन कर छात्रों का अलग-अलग पदों पर चुना।
कार्यक्रम के तहत गुरुवार को घोसी के चमरियांव, दरियाबाद, तराईडीह, अकोल्ही, मुबारकपुर, सददोपुर, बासदेव गांवों में जागरूकता कार्यक्रम किया गया। जहां समनव्यक अदनान अहमद ने ग्रामीणों को दूषित पानी के नुकसानों और उसके बचाव के बारे में जानकारी देते हुए शौचालय के लिए शौच का इस्तेमाल करने की अपील की। इस दौरान चमरियॉव प्राथमिक विद्यालय में कोर कमेटी गठित की गई। जिसमें चारों छात्रों को साफ सफाई, व्यवस्था, पर्यावरण का संदेश देने के उदेश्य से प्रधानमंत्री, खाद्य मंत्री स्वच्छता और पर्यावरण मंत्री पर चुना गया। इस मौके पर धर्मेंद्र सरोज, नरेंद्र तिवारी, अमित प्रजापति, मुराली यादव आदि मौजूद रहे। ब्यूरो