घोसी। एसडीएम डॉ. सीएल सोनकर द्वारा तहसील क्षेत्र के दो गांवों में वर्षों से लंबित आबादी, रास्ते के विवाद को सुलझाया। साथ ही अधूरे कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया। इससे लोगों को आवागमन सुगम हो सके।
एसडीएम द्वारा सुलझाए मामले में पहला मामला पकड़ी गांव का है। जहां गांव के प्रेमलता तिवारी और लालजी गुप्ता के बीच कई सालों से रास्ते के विवाद चल रहा था। इस को लेकर दोनों पक्ष में कई बार विवाद हो चुका था। मंगलवार को दोनो पक्षों के साथ प्रधान दूधनाथ को अपने एसडीएम कार्यालय में बुलाकर वार्ता कर विवाद को सुलझाया। साथ ही कोतवाल ब्रह्मदीन पांडेय को निर्देश दिया कि यदि कोई कानून व्यवस्था को हाथ में लेता है तो उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही करे। वहीं, मुरारपुर हाल्ट से नहर तक जाने वाले संपर्क मार्ग के विवाद को भी उपजिलाधिकारी ने गांव के लोगों समझा बुझाकर हल कराया। बताते चले कि मुरादपुर गांव हाल्ट से 600 मीटर लंबा संपर्क मार्ग गया है। कुछ लोगों की भूमि है, इससे रास्ता पर खड़ंजा कार्य बाधित हो रहा था। इस पर एसडीएम स्वयं मौके पर पहुंचकर बीच में पड़ रही भूमि के स्वामी से वार्ता कर, नुकसान न होने की बात कर विवाद को समाप्त कराया। साथ ही मौके पर उपस्थित राजस्व कर्मियों से सीमांकन कर प्रधान को खड़ंजा कार्य शुरू करने का निर्देश दिया।