सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत पुलिस अधिकारियों ने नगर क्षेत्र में बुधवार को ई-रिक्शा रैली निकालकर वाहन स्वामियों को यातायात नियमों की जानकारी दी। एएसपी शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने सुबह 11 बजे भीटी चौराहा से ई-रिक्शा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के दौरान पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों ने वाहन स्वामियों को यातायात नियमों के बारे में जागरुक किया। कहा कि ई-रिक्शा नाबालिग बच्चों द्वारा नहीं चलाया जाए, ना ही क्षमता से ज्यादा सवारियों को बैठाया जाए। इस दौरान पुलिस ने दो पहिया और चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट, ट्रिपल राइडिंग न करने की सलाह दी। टीम ने 26 वाहन चालकों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 13500 रुपया का जुर्माना वसूला।