मऊ। अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा मऊ की बैठक रविवार को विश्वकर्मा मंदिर पर आयोजित हुई। बैठक में सरायलखंसी थाना क्षेत्र के खानपुर मठिया निवासी मनोज कुमार विश्वकर्मा के 12 वर्षीय गोलू विश्वकर्मा की जघन्य हत्या की निंदा की गई। घटना के कई दिन बाद भी आरोपी के पुलिस की गिरफ्त से बाहर होने पर पुलिस कार्यशैली की निंदा करते हुए आरोपियों को शीघ्र पकड़ने की मांग की। बैठक के समापन पर समाज के लोगों ने मृतक की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। इस मौके पर कपूरचंद्र शर्मा, हरीनारायण विश्वकर्मा, रामअवतार, हरेंद्र, रामू, आरडी शर्मा, जयराम, प्रभुनाथ, अवधेश विपिन, मनोज, मुन्ना शर्मा आदि मौजूद रहे।