चिरैयाकोट(मऊ)। पुलिस क्षेत्राधिकारी राजकुमार ने रविवार की दोपहर करीब दो बजे चिरैयाकोट थाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीओ मेस में जगह-जगह पर गदंगी और दीवारों पर झाले देख कर बिफर पड़े, और प्रभारी एसओ धनंजय सिंह को फटकार लगाते हुए साफ सफाई का निर्देश दिया। इस दौरान शस्त्र, अपराध, ग्राम अपराध समेत कई अन्य अभिलेखों को चेक किया। इस मौके पर धनंजय सिंह, एसआई शिवप्रकाश यादव, अशोक कुमार, महावीर प्रसाद वर्मा, रामप्रवेश आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।