मऊ। जिला वॉलीबाल चैंपियनशिप का आयोजन नगर के भुजौटी में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल देवलास तथा कंसो के बीच खेला गया। कंसो ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर 3-1 से जीत जीत दर्ज किया। दूसरा सेमीफाइनल मैच मऊ स्टेडियम तथा छपरा के बीच खेला गया। मऊ स्टेडियम ने 2-0 से जीत दर्ज किया। फाइनल मैच स्टेडियम मऊ तथा कंसो के बीच खेला गया। मऊ स्टेडियम 3-1 से विजयी रहा। प्रतियोगिता के 12 कुशल खिलाड़ियों का चयन किया गया जो उप्र वॉलीबाल चैंपियनशिप मुरादाबाद में खेलेगी। टीम दो दिसंबर को रवाना होगी।