फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैहर शारदा मंदिर के प्रधान पुजारी 15 को घोसी में

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। घोसी तहसील क्षेत्र के पकड़ी खुर्द में मैहर स्थित मां शारदा शक्तिपीठ के प्रधान पुजारी देवी प्रसाद 15 नवंबर को भगवती जागरण में उपस्थित रहेंगे। विशाल भण्डारे एवं भगवती जागरण को सफल बनाने के लिए आयोजक गिरीश नारायण राय की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए अजिताभ पाण्डेय उर्फ डब्लू एवं विशाल सिंह ने कहा कि आगामी 15 नवंबर को पकड़ी खुर्द में विशाल भंडारे एवं भगवती जागरण का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन

जिसके मुख्य अतिथि मैहर स्थित मां शारदा मंदिर के प्रधान पुजारी श्री देवी प्रसाद महाराज होगें। आयोजक गिरीशनारायण राय ने कहा कि मैहर के प्रधान पुजारी देवी प्रसाद जी महाराज का घोसी नगर में प्रवेश के साथ स्वागत किया जाएगा। जुलूस के साथ उन्हें कार्यक्रम स्थल तक ले जाया जायेगा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से बृजेश राय , दिनेश कुमार , आशीष पाण्डेय , विवेक पाण्डेय , गिरिजापति राय , मनोज राय , सचिन तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें