दीपावली के मद्देनजर मंगलवार को मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस ने तहसील मुख्यालय और ग्रामीण क्षेत्रों में मौजूद बैंकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस के अभियान चलाए जाने से हड़कंप मचा रहा।
पुलिस की चेकिंग देख संदिग्ध इधर-उधर भागते नजर आए, जबकि पुलिस एक के बाद एक करके मुख्यालय से लेकर ग्रामीणांचल क्षेत्रों में मौजूद बैंकों में चेकिंग का कार्य की। इस दौरान शाखा पर पहुंचने के साथ पुलिस कर्मी परिसर में मौजूद संदिग्धों की जांच की। इसमें बैंकों के आसपास घूम रहे एक दर्जन संदिग्धों को पकड़कर पुलिस थाने लाई। साथ ही उनसे पूछताछ की। बाद में उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।