फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्मी पूजन के बाबत शांति समिति की बैठक, डीएम एसपी ने सुनी समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। आगामी दीपावली व लक्ष्मी पूजा त्योहार पर शांति व्यवस्था कायम रखने और पांडाल आयोजकों की समस्याओं की जानकारी लेने के लिए जिलाधिकारी व पुलिस कप्तान ने शनिवार को मुहम्मदबाद गोहना कोतवाली में बैठक की। इस दौरान दीपावली शांतिपूर्ण व सौहार्द के माहौल में मनाए जाने की अपील की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने कहा कि दीपावली सुख शांति का पर्व है। इसे मिलजुल कर मनाने से इसकी खुशी और अधिक हो जाएगी। कहा कि संज्ञान में आया है कि मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा की दीपावली व लक्ष्मी पूजा काफी धूमधाम की जाती है। इसलिए शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर प्रशासन मुस्तैद है। किसी को भी कानून से खिलवाड़ करने की छूट नहीं दी जाएगी। मौजूद लोगों द्वारा अबाध बिजली आपूर्ति की मांग पर डीएम ने बिजली अधिकारियों को निर्देशित किया। पुलिस कप्तान ललित सिंह ने कहा कि लक्ष्मी पूजा पर पांडाल निर्माण, मूर्ति की ऊंचाई, डीजे आदि के लिए समस्त आवश्यक नियमों का पालन किया जाना चाहिए। कहा कि असामाजिक तत्वों से निपटने की लिए पुलिस बल पूरी तरह से तैयार है। कहा कि पांडाल में बिजली तारों, मूर्ति स्थापना टेंट आदि निर्माण के दौरान विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इस दौरान एसडीएम अतुल वत्स, सीओ आलोक जायसवाल, कोतवाल एमपी सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष शकील अंसारी, पूर्व अध्यक्ष लालजी वर्मा, दीपक गुप्ता आदि दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें