फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम चौधरी अध्यक्ष, परशुराम बने सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। तमसा गेस्ट हाउस में गुरुवार को बैठक का आयोजन कर भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा-मऊ के अभिकर्ताओं का चुनाव किया गया। इसमें प्रेम कुमार चौधरी को निर्विरोध अध्यक्ष तथा परशुराम को सचिव चुना गया। बैठक में मऊ के साथ-साथ सलेमपुर, घोसी, देवरिया, मुहम्मदाबाद गोहना के अभिकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर गोरखपुर डिविजन के महासचिव विजय राय तथा मध्य क्षेत्र के महासचिव हर्षनारायण यादव उपस्थिति रहें।
विज्ञापन

इसीक्रम में जितेंद्र भारद्वाज को कोषाध्यक्ष, ओमप्रकाश यादव और डॉ. जितेंद्र चौहान को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। इसीक्रम में फूलबदन को गोरखपुर डिविजन का ईसी मेंबर तथा रामभवन प्रसाद को गोरखपुर डिविजन का संगठन मंत्री बनाया गया। चुनाव के दौरान दो सौ से अधिक अभिकर्ता उपस्थित रहे। अभिकर्ताओं ने मुख्य अतिथि उत्तर मध्य क्षेत्र के अध्यक्ष बीपी राय का स्वागत किया। अपने संबोधन में बीपी राय ने कहा कि संगठन में इतना दम है कि किसी बीमा करने वाले अभिकर्ताओं को कोई परेशानी या कोई समस्या आती है तो संगठित होकर उसे दूर किया जा सकेगा। कार्यक्रम में मुख्य रुप से सुदामा यादव, डॉ. केएम पांडेय, कन्हैया यादव, रामाश्रय राम, दिनेश कुमार भारद्वाज, सुरेश यादव, प्रेमचंद गुप्ता, अरविंद सिंह, अंबिका गुप्ता, अनिरूद्ध चैहान, रामधनी यादव, हरिश्चंद, रामअवध यादव,राजेंद्र यादव, आदि अभिकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रामभवन पाटिल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें