वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत वलीदपुर में 19 अक्टूबर को लगने वाले सूफी मोहम्मद जान साहब के 87 वें उर्स मेला और रामलीला मैदान के स्थल का निरीक्षण शनिवार की शाम को अपर जिलाधिकारी डीपी पाल के साथ अपर पुलिस अधीक्षक एसके श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया। अधिकारी द्वय ने कार्यक्रम स्थल पर जाने वाले मार्गों के साथ संगत मंदिर और रामलीला मैदान का निरीक्षण किया। साथ ही आने जाने के दौरान रास्ते में आने वाली बाधा के बारे में लोगों से जानकारी किया। इसके बाद समस्याओं को दूर करने का आदेश नगर पंचायत अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी नितेश गौरव वलीदपुर को दिया गया। निरीक्षण के दौरान मौके पर एसडीएम मुहम्मदाबाद गोहना अतुल वत्स, कोतवाली प्रभारी एमपी सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि मोहम्मद अली, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत वलीदपुर नितेश गौरव समेत उर्स मेले के पदाधिकारी और रामलीला कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।