फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूचना के अधिकार की मनाई गई 13वीं वर्षगांठ

विज्ञापन
विज्ञापन
फतहपुर मण्डाव । मधुबन तहसील क्षेत्र के कटघरा शंकर स्थित शहीद स्मारक पर सूचना का अधिकार टास्क फोर्स की बैठक संस्था के जिला चेयरमैन कृष्ण मोहन मल्ल की अध्यक्षता में संपन्न हुई । इस दौरान वहां उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कृष्ण मोहन मल्ल ने सभी को सूचना के अधिकार कानून के बारे में बताया। बोले इस कानून का मुख्य उद्देश्य भ्रष्टाचार मिटाना, शासन में पार्दर्शिता लाना और न्यायपालिका, विधायिका, कार्यपालिका को प्रत्येक नागरिक के समक्ष जवाबदेह व संवाद करना है। वह कानून सर्वशक्तिशाली, सरल एवम् अंकुश लगाने की शासकीय व्यवस्था है । उन्होंने युवा वर्ग से अपील किया कि वह अपने नागरिकता, दायित्ववोध का पालन करते हुए सूचना मांगे अपने मेहनत की कमाई को भ्रष्ट नौकरशाहो की जेब भरने से रोके और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाए । अंत में जिला चेयरमैन ने समस्त विभागों से आग्रह किया कि आम लोगों द्वारा मांगी गई सूचना पूर्णरूप से सत्य व समय से उपलब्ध कराए साथ ही सूचना मांगने वाले को सुरक्षा प्रदान करने की भी व्यवस्था की जाए। इस मौके पर कतवारू, मुस्तकीन, हरिप्रताप मल्ल, शेरू भाई, सुनील, डा.केशव यादव, संजय साहू आदि लोग उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें