वलीदपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद द्वारा गुरुवार को मुहम्मदाबाद गोहना सीएचसी परिसर के गेट पर 18 सूत्रीय मांगों को लेकर विरोध के साथ नारेबाजी की गई। धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन के अध्यक्ष परमात्मानंद सिंह ने मांग की कि शासन नई पेंशन योजना का समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना को बहाल करे। साथ ही निजीकरण आउटसोर्सिग और जिला स्वास्थ्य समिति के माध्यम से संविदा पर नियुक्ति कर्मियों को समायोजित करे। साथ ही 11, 12 अक्तूबर को होने वाले कार्य बहिष्कार में 18 सूत्रीय मांगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों से समर्थन की मांग की। प्रदर्शन करने वाले में हरिश्चंद्र चौबे, रामप्यारे यादव, मनोज, खादिल खान, सतीश यादव, राम मूरत यादव, सुरेंद्र राणा, देवेंद्र, हेमंत भट्ट, अविनाश, हरिप्रसाद ,सूर्यभान आदि मौजूद रहे।