फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजवाद के मूल स्तंभ थे स्व. राजकुमार राय

विज्ञापन
विज्ञापन
सूरजपुर। पूर्व सांसद तथा मंत्री स्व. राजकुमार राय की छठवीं पुण्य तिथि के अवसर पर सोमवार को स्थानीय विभूति नारायण इंटर कालेज के सभागार में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके परमुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय ने स्व. राजकुमार राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।साथ ही लोगों को उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं ने हे मां वीणा वाली तेरी महिमा निराली सरस्वती वंदना प्रस्तुत करके उपस्थित जन समूह को मंत्र मुग्ध कर दिया। छात्राओं ने चिठ्ठी ना कोई संदेश तुम गए कौन सा देश प्रस्तुत कर सबकी आंखों को नम करते हुए स्व. राजकुमार राय के याद को तरोताजा कर दिया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय ने कहा कि स्व. राजकुमार राय समाजवाद के मूल स्तंभ थे। वे जाति धर्म से ऊपर उठकर समाज के दलितों पिछड़ों तथा शोषितों की लडाई अंतिम समय तक लडाई लड़े। इस पिछड़े क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने में इनकी अहम भूमिका रही। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय क्रान्तिकारी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने कहा कि स्वर्गीय राय साहब संघर्षशील जुझारू व जनप्रिय नेता थे उनका अनुकरण हमें करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि उप जिलाधिकारी मधुबन निरंकार सिंह ने कहा कि स्वर्गीय राय साहब कार्यों से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। विशिष्ट अतिथि एमएलसी राकेश कुमार यादव ने कहा कि स्व. राज कुमार राय समाज में दबे कुचले लोगों को अधिकार व हक दिलाने के लिए सदैव तत्पर रहते थे। कार्यक्रम के संयोजक तथा प्रबंधक राकेश कुमार राय, जनार्दन राय ने आगत अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम को पूर्व आईएएस इष्ट देव राय, पूर्व विधायक अमरेशचंद पांडेय, कमला कांत उपाध्याय, अल्ताफ अंसारी, रामदयाल यादव, दयाशंकर यादव, धर्मप्रकाश यादव, अनिरुद्ध राय ने संबोधित किया। इस अवसर पर मुसाफिर यादव, केदारनाथ तिवारी, ब्लाक प्रमुख प्रदीप राय उर्फ राजू राय, बृजेंद्र राय, इंद्रकैलाश यादव, सुबाष यदुवंशी, मीरा राय आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता हरिनरायन राय तथा संचालन गंगाधर राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें