फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तारी न होने पर पीड़ित परिवार ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बढुआ गोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के परसपुरा गांव में बीते 14 सितंबर को निजी विद्यालय में हुई छात्र की मौत की घटना में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पीड़ित परिवार बुुधवार को एएसपी से मिलकर उन्हे ज्ञापन सौंपा। इस दौरान परिवार के लोगों ने आरोपियों कि गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की धमकी दिया।
विज्ञापन

सरायलखंसी थाना क्षेत्र के छोटी बकवल गांव निवासी कमलेश पासी के पुत्र आयुष्मान पासी (5) घर से ढाई किमी दूर परसपुरा गांव स्थित एक कांवेंट विद्यालय परस बाबा साहब आंबेडकर विद्यालय में एलकेजी का छात्र था। पिता कमलेश ने शुक्रवार को स्कूल वाहन के न आने पर अपने पुत्र के साथ उसकी बुआ कल्पना (11) को स्कूल छोड़ा था। कल्पना उसी स्कूल में कक्षा छह में पढ़ती है। कल्पना के मुताबिक दोपहर में आयुष्मान को अचानक उल्टी हुई इसके बाद उसकी हालत खराब होने लगी। मैडम ने उसे सुलाने और प्रिंसिपल जयप्रकाश को बताने को कहा। प्रिंसिपल ने कहा कोई बात नहीं छुट्टी होने पर उसे लेकर घर चली जाना। छुट्टी होने पर उसे घर ले जाने पर परिजन उसे लेकर अस्पताल गए। जहां परीक्षण के बाद डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता की तहरीर पर प्रबंधक और शिक्षकों पर गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया था साथ ही बच्चे के शव को पीएम के लिए भेज दिया गया। लेकिन रिपोर्ट दर्ज होने के छठवें दिन बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी। इस पर बुधवार को आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए पीड़ित परिवार से मृतक की दादी संजीदा देवी, कल्पना, कमलेश, मुन्ना, अखिलेश, रामलखन, राधा, लीला, सुमन, चिंता, धर्मी, शिमला, कैलाश सहित गांव की महिलाएं एसपी कार्यालय पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें