रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 2 पर मिले लावारिस शव का देवसेवा समिति द्वारा संचालित देवाश्रम ने रविवार को अंतिम संस्कार कराया। 6 सिंतबर को रेलवे स्टेशन पर एक पैसेंजर ट्रेन में 55 वर्षीय अज्ञात अधेड़ मृत पाया गया था। जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम कराया। किसी भी वारिस के सामने न आने पर रविवार को जीआरपी ने शव देवाश्रम को सौंप दिया। जहां देवाश्रम द्वारा रविवार को ढेकुलिया घाट पर अंतिम संस्कार किया। मुखाग्नि संस्था के प्रबंध निदेशक पीएन सिंह ने दी। अंतिम संस्कार में हुए खर्च की राशि टीबी क्लीनिक में तैनात कनिष्ठ लिपिक संजीव राय ने दी। इस मौके पर नमो नरायण सिंह, दयाराम यादव, रामनाथ राम, कौशल यादव, बादशाह राम, मोतीराम, लालचंद्र सहित अन्य मौजूद रहे।