फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस शासनकाल में जारी योजनाओं में छेड़छाड़ कर रही केंद्र सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में सोमवार को मुहम्मदाबादगोहना ब्लाक मुख्यालय पर कांग्रेस का ब्लाक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें केंद्र तथा प्रदेश सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसजनों ने जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल की योजनाएं भूमि अधिग्रहण कानून, मनरेगा ,सूचना का अधिकार, शिक्षा का अधिकार जो जनहित में बनाए गए थे। वर्तमान सरकार उसमें छेड़छाड़ कर रही है।विश्व बाजार में कच्चे तेल के सापेक्ष डीजल और पेट्रोल के दाम नहीं कम हो रहे हैं। देश के विभिन्न संस्थाओं द्वारा डीजल और पेट्रोल को जीएसटी के दायरे में लाने की मांग की जा रही है परंतु सरकार पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से जीएसटी के दायरे में नहीं ला रही है। नोटबंदी देश का सबसे बड़ा घोटाला था। जिसमें नए नोट को छापने में देश का 30 हजार करोड़ रुपया बर्बाद हुआ। मोदी सरकार के चार वर्ष में न तो किसानों के फसल का उचित मूल्य मिल रहा है न ही दो करोड़ युवाओं को हर साल नौकरी देने का वादा पूरा न हो सका। जिला उपाध्यक्ष विरेंद्र तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार घोटालेबाजों को संरक्षण दे रही है। वरिष्ठ नेता प्रभुनाथ ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है।पूर्व सैनिक विभाग के मंडल चेयरमैन रमाशंकर चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा न तो लोकपाल की नियुक्ति की गई और न ही अपने किसी वादे को पूरा किया गया बल्कि सभी मोर्चे पर केंद्र तथा प्रदेश सरकार विफल रही है। जनता बदलाव चाहती है और 2019 में केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी। इस अवसर पर पीसीसी सदस्य इंतखाब आलम, जिला उपाध्यक्ष सुरेश पासी, वरिष्ठ नेता छोटेलाल, अमित कुमार चौबे, काशीनाथ तिवारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें