फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनक प्रवास का वर्णन सुन निहाल हुए भक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरीडीह। परदहा ब्लक के ओन्हाइच गांव में शतचंडी महायज्ञ के पांचवे दिन सोमवार को आचार्य हरिशंकर मिश्रा ने राम कथा में भगवान श्रीराम और लक्ष्मण के जनकपुर प्रवास की कथा का वर्णन किया। जिसे सुनकर भक्त निहाल हो गए। कथावाचक ने कहा कि ऋषि विश्वामित्र से आज्ञा लेकर भगवान राम, लक्षमण के साथ जनकपुर नगर घूमने आते है। जहां भगवान श्रीराम के बाजार भ्रमण के दौरान जनकपुर नगरवासी प्रभु श्रीराम के दर्शनों के लिए उमड़ पड़ते है। इसके उपरांत राम-लक्ष्मण जनकपुर बाजार का भ्रमण कर अवलोकन करते है। तथा गुरू की आज्ञा से जनक फुलवारी से गुरु विश्वामित्र के पूजनार्थ हेतू पुष्प वाटिका में पुष्प चुनने जाते है। कुछ समय पश्चात जानकी माँ गौरी के पूजन के लिए सखियों के साथ आती है। जहां सखियों द्वारा भगवान राम के श्याम वरण स्वरुप को देखकर उनके सुंदरता का गुणगान करती है। कथा में टुनटुन सिंह, फुलबदन सिंह, काशी पांडेय, अंतरबिजय सिंह, सुनिल पांडेय,भानू सिंह, ध्रुव मौर्य ,दीनदयाल मौर्य सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें