फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी कोपागंज में है अव्यवस्था का बोलबाला

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अव्यवस्था का बोलबाला है। अस्पताल में सफाईकर्मी के तैनाती के बाद भी जगह-जगह कूड़े का अंबार लगा हुआ है। गंदगी के चलते इलाज के आए मरीजों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। यहां सुविधाओं का अभाव है। अस्पताल में मरहम पट्टी कक्ष बंद होने से मरीजों को बाहर की निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ता है।यही नहीं महिला वार्ड की स्थिति दयनीय है।शिकायत के बाद भी मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा सका है।
विज्ञापन

कोपागंज ब्लाक मुख्यालय 36 शैय्या का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्व्यवस्थाओ काशिकार हो गया है। अस्पताल परिसर तथा अंदर गंदगी का अंबार लगा है। सफाईकर्मियों की तैनाती के बाद भी अस्पताल में साफ सफाई की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। हॉस्पिटल के सामने गैलरी, पीछे गंदगी, कूड़ों का अंबार लगा हुआ है। महिला वार्ड में साफ सफाई की स्थिति दयनीय है। इलाज कराने आने वाले मरीजों को किसी बीमारी से ग्रसित होने की चिंता सताती रहती है। यहां सुविधाओं का अकाल है। हालत यह है कि अस्पताल में मरहम पट्टी का कक्ष बंद रहता है। इससे सड़क दुर्घटना में घायल मरीजों को निजी अस्पतालों की शरण लेनी पड़ती है। कहने को तो अस्पताल में कर्मचारियों की लंबी चौड़ी फ़ौज है। लेकिन स्वास्थ्यकर्मी दवा वितरण से लेकर पंजीकरण, इंजेक्शन आदि लगाने की जिम्मेदारी हॉस्पिटल में ट्रेनिंग करने आई एएनएम,जीएनएम पर छोड़कर अपने निजी कार्यो में व्यस्त हो जा रहे हैं। इस संबंध में क्षेत्र के मनोज, हरिंद्र, आफ़ताब, रजिया खातून का कहना है कीशिकायत के बाद भी स्थिति सुधरने के बजाय दिन प्रतिदिन दयनीय होती जा रही है।
इस बाबत सीएचसी अधीक्षक आर के झा का कहना है कि सफाई कर्मचारी के बीमार हो जाने के चलते समस्या उत्पन्न हुई है।जल्द ही इस समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें