मऊ। विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर गुरुवार को राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिला तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ और इंडियन डेंटिस्ट एसोयिशेन के संयुक्त तत्वाधन में विकास भवन से जागरूकता रैली निकाली गई। मुख्य रूप से मौजूद मुख्यविकास अधिकारी आशूतोष दिवेदी द्वारा रैली को हरीझंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए सीएमओ कार्यालय पर पहुंचकर समाप्त हुई। जहां समापन के बाद विचासर गोष्ठी का आयोजन कर लोगों को तंबाकू के सेवन से होने वाले नकुसान के बारे में जानकारी देकर नशीले पदार्थो का सेवन न करने की सलाह दी गई।
इससे पूर्व हरीझंडी दिखाते हुए सीडीओ आशुतोष दिवेदी ने कहा कि तंबाकू को सेवन से हर साल कई लोगों की जान जाती है। तंबाकू का सेवन में हर वर्ग द्वारा किया जाता है, लेकिन इससे ज्यादा प्रभावित युवा वर्ग है। शासन की ओर से समय समय पर जागरूकता कार्यक्रम संगोष्ठी कर लोगों को इससे प्रेरित करने का प्रयास तो करती है लेकिन इसे जड़ से खत्म करने के लिए खास तौर पर युवा वर्ग को खुद भी पहल करने की जरुरत है। मुख्य वक्ता के संबोधन के बाद रैली नगर के गाजीपुर तिराहा, आजमगढ़ मोड़, रोडवेज, रेलवे स्टेशन, हिंदी भवन, बालनिकेतन तिराहा होते हुए मुख्य चिकित्साअधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर समाप्त हुई। रैली के दौरान टीम के सदस्यों ने राहगीरों और वाहन चालकों को पंपलेट, स्लोगन और बैनर के माध्यम से जागरूक करने का कार्य किया गया। रैली के समापन पर सीएमओ कार्यालय में आयोजित संगोष्ठी में मुख्यचिकित्साअधिकारी डा. सतीशचंद्र सिंह ने कहा कि विश्व तंबाकू निषेध दिवस का प्रमुख उद्देश्य है। कि तंबाकू के सेवन से होने वाले नकुसान के बारे में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जा सके। पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी/नोडल अधिकारी तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम डॉ. पीके. राय की अध्यक्षता में एक हस्ताक्षर अभियान किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला अस्पताल में विश्व तंबाकू दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
शारदा नारायन वेलफेयर ट्रस्ट की तरफ से एक जागरूता रैली का अयोजन किया गया। रैली नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए वापस अस्पताल पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान शारदा नारायन वेलफेयर ट्रस्ट के वरिष्ठ चिकित्सक डा. राहुल कुमार ने डा0. संजय सिंह तम्बाकू के सेवन से होने वाले नकुसान के बारे में जानकारी दी। रैली में डा. मनोज गुप्ता ,डा. सतीश, डा. अंजनी, डा. गुलाम, शिवकुमार सिंह ,विपिन सिंह, संजीव राय, आदि लोग मौजूद थे। होमियोपैथिक मेडिकल एसोसिएशन आफ इंडिया के तत्वावधान में जिला अस्पताल मऊ की होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. नम्रता श्रीवास्तव एवं पुरूष होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. अरविंद श्रीवास्तव के सहादतपुरा गाजीपुर तिराहा स्थित आवास पर एक स्वास्थ्य जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया।