दोहरीघाट। केंद्र में भाजपा सरकार के चार साल पूरे होने पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रामाधीन पांडेय के नेतृत्व में दोहरीघाट ब्लाक परिसर में स्थित शहीद स्मारक की साफ सफाई बुधवार को भाजपाइयों ने किया। इसके बाद पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन करते हुए उनके योगदानों को याद किया। इस अवसर पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष रामाधीन पांडेय ने कहा कि मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर पार्टी संगठन के निर्देश पर 30 और 31 मई को सफाई अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही कार्यकर्ताओ को घर घर जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताने के निर्देश दिया। इस दौरान संतोष राय, ऋषिराज मिश्रा, अवधेश राय, प्रह्लाद दास गुप्ता,पंकज गुप्ता, डॉ हरिश्चन्द पटेल आदि रहे। ब्यूरो