चौरी। क्षेत्र के समालकोट गांव में डाल काटते समय पेड़ से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव निवासी उमेश सरोज (20) नीम के पेड़ पर चढ़कर डाल काट रहा था। अचानक पैर फिसलकर गिरने से वह घायल हो गया। परिजन एक निजी चिकित्सालय ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया।